Bhajan:- Jai Ho Jai Jai Shri Banke Bihari (Aarti)
Singer:- Anuradha Paudwal
Music Director:- Rajiv Chopra Rakesh Chopra
Audio Credit:- T-Series

 

II जय हो जय जय श्री बाँके बिहारी II
Jai Ho Jai Jai Shree Baanke Bihari Lyrics

 

 

जय हो जय जय श्री बाँके बिहारी 
गोवर्धन हे गिरधारी तेरी करें हम नित आरती
ओ मोहन हम सब उतारें तेरी आरती II

बन के मीरा का सांवरियां उसको दिया था दर्शन
राजपाट तज मीरा बाई बन गई तेरी जोगन II

तेरा नाम है पावन प्यारा ज्यों यमुना जी की धारा
जन जन को भव से उबारती
ओ मोहन हम सब उतारें तेरी आरती II

तुलसी तेरे चरण कमल में अपने पे हरषायें 
अमर हो गई तुलसी तब से घर घर पूजी जाएँ II

देके गीता का ज्ञान सिखाया करम प्रधान बताया,
अर्जुन का साथ दिया बन सारथी
ओ मोहन हम सब उतारें तेरी आरती II

नाम मनोहर सबके मन को हरता है बनवारी,
शेष नाग का सिंहासन तू है विष्णु अवतारी II 

वासुदेव देवकी का तू प्यारा यसोदा नन्द दुलारा
कृष्णा कृष्णा साँसे पुकारती
ओ मोहन हम सब उतारें तेरी आरती II

error: Content is protected !!