Bhajan:- Mere Govardhan Girdhari 
Singer:- Manya Arora
Music:- Ramesh Mishra
Audio Credit:- Manya Arora

 

॥ मेरे गोवर्धन गिरधारी॥
Mere Govardhan Girdhari Lyrics

 

 

मेरे गोवर्धन गिरधारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

तुम रूसा रुसी छोड़ भी दो।
मुख मेरी तरफ अब मोड़ भी लो॥
आई मैं शरण तुम्हारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

मेरे गोवर्धन गिरधारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

मेरे दिन बीते, बीतीं रातें।
क्यों करते नहीं मुझसे बातें॥
कुछ बोलो ना बनवारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

मेरे गोवर्धन गिरधारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

तुम सागर हो करुणा रस के।
मुझमे अवगुण दुनियाँ भर के॥
फिर भी मैं दासी तुम्हारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

मेरे गोवर्धन गिरधारी।
सुन लो ना अर्ज हमारी॥

error: Content is protected !!