Drishyam 2 Box Office Collection:- अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म “दृश्यम 2” (Drishyam 2) ने 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस की फेवरेट बनती जा रही है, फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड ₹236.18 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अगर सिर्फ ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म 40.58 करोड़ के पार हो गई है.

 

“दृश्यम 2” (Drishyam 2) 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है, हिंदी में बनीं ‘दृश्यम’ और “दृश्यम 2” दक्षिण भारत की मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं, “दृश्यम 2” में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और श्रिया सरन जैसे सितारों ने भी अहम रोल अदा किए हैं.

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित “दृश्यम 2” (Drishyam 2) ने ओपनिंग डे पर ₹15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन पहले और दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया. अब ₹250 करोड़ के लिए आगे कदम बढ़ी है ‘दृश्यम 2, दूसरी तरफ, 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन की ‘भेड़िया’ रिलीज हुई, इससे उम्मीदें तो काफी थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर “दृश्यम 2” के आगे टिक नहीं पाई है.

Drishyam 2 Box Office Collection                                                                                                                         Hindustan View 03/12/2022

error: Content is protected !!